विश्व T-20 के बाद अफरीदी को बर्खास्त किया जाएगा: PCB प्रमुख

-->
विश्व T-20 के बाद अफरीदी को बर्खास्त किया जाएगा: PCB प्रमुख
पाकिस्तान के आक्रामक आलराउंडर शाहिद अफरीदी को भारत में चल रहे विश्व टी20 के बाद राष्ट्रीय टीम के टी20 कप्तान के रूप में हटा दिया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने आज इसकी घोषणा की और साथ ही संकेत दिया कि खिलाड़ी के रूप में भी इस आलराउंडर के दिन गिनती के बचे हैं।
सोमवार को कोलकाता से लौटने के बाद शहरयार ने लाहौर में कहा कि बोर्ड और अफरीदी के बीच सहमति बनी थी कि वह विश्व कप से लौटने के बाद संन्यास लेंगे।
livehindustan.com
शहरयार ने कहा, इस सहमति के तहत वह विश्व कप तक कप्तान है और उसने कहा कि वह प्रतियोगिता के बाद संन्यास ले लेगा। अगर वह अपना मन भी बदलता है और आगे खेलना चाहता है तो देखना होगा कि उसे खिलाड़ी के तौर पर चुना जाता है या नहीं।
पीसीबी अध्यक्ष ने हालांकि स्पष्ट किया कि बोर्ड ने पिछले साल अफरीदी को राष्ट्रीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त करके गलती नहीं की थी।
शहरयार ने कहा, पाकिस्तान में अफरीदी का दर्जा काफी बड़ा है और अतीत में उसने अकेले दम पर हमें मैच जिताए हैं। उसका चयन करना तार्किक था। यह स्वभाविक है कि टीम जब भी बड़ा मैच गंवाती है तो उसकी आलोचना होती है। लेकिन मुझे लगता है कि उसे सभी के समर्थन की जरूरत है। पीसीबी प्रमुख ने साथ ही पुष्टि की कि बोर्ड विश्व प्रतियोगिता के बाद कोच को बदलने की योजना बना रहा है।

-->

Post a Comment

Previous Post Next Post