मल्टीमीडिया डेस्क। टी-20 विश्व कप का खुमार जहां देश और दुनिया के क्रिकेट फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है वहीं गूगल भी इसमें पीछे नहीं है। गूगल ने सोमवार रात 12 बजे अपना डूडल बदलकर नागपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले को डेडिकेट कर दिया है।
आप जैसे ही गूगल सर्च खोलेंगे तो सामने भारत और न्यूजीलैंड को रिप्रेजेंट करते हल्के और गहरे नीले रंग के दो बल्ले और उनके बीच टी-20 विश्व कप की ट्राफी नजर आएगी। डूडल पर क्लिक करते ही यह सीधे मैच शेड्यूल पर ले जाता है।
Tags:
खेल-जगत