नई दिल्ली(19 मार्च): तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद जेएनयू के छात्र उमर खालिद ने कहा कि उन्हें जेल जाने का कोई पछतावा नहीं है और इस कथित मामले में गिरफ्तार होने का मुझे गर्व है। राजद्रोह के एक मामलें में उन्हें जेल हुई थी।
उन्होंने कहा, इस विशेष मामले में जेल जाने का हमें कोई पछतावा नहीं है। हमें वास्तव में इस बात को लेकर गर्व है कि हमें राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया, एक कानून जिसके तहत अरुंधति रॉय और बिनायक सेन जैसे लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विश्वविद्यालय परिसर में कुछ लोगों के बीच उन्होंने कहा..आगे पढ़ें