अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच लड़ाई ने गंभीर रूप ले लिया है। दोनों अपनी लड़ाई अदालत में ले गए हैं। दोनों कलाकारों ने आरोपों की बौछार करते हुए एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेजे।
...और अब नई कहानी सामने आ रही है। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार रितिक ने कंगना को शादी के लिए प्रपोज किया था। अखबार के मुताबिक एक करीबी दोस्त ने रितिक और कंगना के रिश्ते के बारे में खुलासा किया है। दोस्त के मुताबिक ये कहानी 2010 में आई फिल्म 'काइट्स' से शुरू हुई। को-एक्टर्स कंगना और रितिक बड़ी जल्दी अच्छे दोस्त बन गए। इनकी दोस्ती तब शुरू हुई जब रितिक की शादी टूटने की कगार पर थी और कंगना भी कई परेशानियों से जूझ रही थीं। यही नहीं रितिक ने अपनी फिल्म 'कृष-3' में काम करने के लिए कंगना को 6 महीने तक मनाया था। 'कृष-3' की शूटिंग के दौरान रितिक ने कंगना को बताया था कि सुजैन और उनके बीच कोई रिश्ता नहीं बचा है।
रितिक की वैवाहिक जीवन की वजह से इन दोनों का रिश्ता एक राज़ था। हालांकि कंगना को जल्द ही ये समझ आ गया कि ये रिश्ता हमेशा एक राज ही रहेगा, इसलिए वो अकेले ही मिलान चली गईं। दिसंबर 2013 में जैसे ही रितिक और सुजैन अलग हुए, ये बैंग-बैंग स्टार कंगना का पीछा करते हुए मिलान तक गया।
करीबी दोस्त के मुताबिक, रितिक ने मिलान में कंगना को ये कहते हुए शादी के लिए प्रपोज किया था कि, 'तुम्हें ऐसा लग रहा होगा कि मैं ये दोहरा रहा हूं लेकिन मुझे हमारे भविष्य के बारे में कोई संदेह नहीं है। तुमने कभी मुझे दूसरों की तरह जज नहीं किया और शुरुआत से ही तुम से एक खास जुड़ाव महसूस करता हूं।'
शुरू में कंगना को रितिक पर शक था लेकिन उन्होंने आखिर हां कर ही दिया। लेकिन 2014 में 'बैंग बैंग' की शूटिंग के दौरान रितिक ने कंगना को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। 2014 के अंत तक इन दोनों के रिश्ते का भी अंत हो गया।

-->