नई दिल्ली: विपक्ष ने सोमवार को लोकसभा में सामान्य बजट को गांव और किसानों का हितैषी कहने के दावों को "आधा-अधूरा " सच करार दिया और सरकार के "अच्छे दिन " के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि "अच्छे दिन " केवल संघ के आए हैं, जो हाफ पैंट से फुल पैंट तक पहुंच गए हैं। एनसीपी के तारिक अनवर ने कहा कि सरकारी नजर से देखें तो बजट में की गई घोषणाओं से "अच्छे दिनों " की कल्पना की जा सकती है, लेकिन गहराई से अध्ययन करने पर यह भ्रम दूर हो जाता है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए उन्होंने चुटकी लेते हुए