नई दिल्ली: 9 फरवरी को जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने की जांच कर रही विशेष कमेटी ने कई छात्रों को दोषी पाया है। सूत्रों की मानें तो उमर खालिद और अनिर्बान को भी दोषी पाया गया है।
जेएनयू की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि कमेटी ने कुछ छात्रों को विश्वविद्यालय के कायदे कानून तोड़ने का दोषी माना है। इन छात्रों को पहले नोटिस जारी किया जायेगा और फिर इन पर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों की मानें तो खालिद और अनिर्बान को जेल में ही नोटिस भेजा जायेगा।
जेएनयू की उच्चस्तरीय कमेटी 9 फरवरी के बाद से ही छात्रों के खì