नई दिल्ली: आरएसएस ने एक बार फिर आरक्षण पर बहस छेड़ दी है। संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा है कि संपन्न लोगों को आरक्षण छोड़ देना चाहिए ताकि ज़रूरतमंद लोगों को इसका फ़ायदा मिल सके।
भैयाजी जोशी ने कहा कि अगर संपन्न लोग आरक्षण की मांग करते हैं तो ऐसा लगता है कि कहीं न कहीं हमारी सोच में कमी है। भैयाजी जोशी का ये बयान जाट आरक्षण को लेकर हाल में हुए आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीं, जोशी के इस बयान पर संसद में भी हंगामा हुआ। राज्यसभा में विपक्ष के इस मुद्दे को उठाने के बाद बीजेपी सांसद मुख्तार अब्बास नकव�