बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के खिलाफ न्यू अशोक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बीते 19 मार्च को खेले गए मैच के दौरान अभिनेता ने राष्ट्रगान गाने के दौरान कई शब्दों का उच्चारण गलत किया।
इतना ही नहीं उन्होंने तय समय के भीतर इसे नहीं गाया। पुलिस ने फिलहाल इस बाबत शिकायत ले ली है, लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस के अनुसार उन्हें यह शिकायत उल्हास नामक शख्स ने दी है। शिकायत में कहा गया है कि अभिताभ बच्चन ने राष्ट्रगान को 1 मिनट 10 सेकेंड में गाया जबकि इसे 52 सेकेंड में पूरा किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रगान गाने के दौरान सिंध की जगह सिंधू और दायक की जगह नायक शब्द का उच्चारण किया।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि अभिताभ बच्चन देश के जाने-माने अभिनेता है। लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में अगर वह गलत राष्ट्रगान गाते हैं तो अन्य लोगों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। न्यू अशोक नगर पुलिस का कहना है कि अभी पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

-->