-->
हैदराबाद। देशद्रोह के आरोप में जेल से रिहा हुए जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार बुधवार को हैदराबाद सेट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचे। कन्हैया के पहुंचने से विश्वविद्यालय में एक बार फिर भारी तनाव का माहौल है। इन सबके बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने यहां पर मीडिया और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय परिसर के सभी प्रवेश द्वार पर प्रशासन ने ताला जड़ दिया है और 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार के बवाल के बाद प्रशासन ने पहले ही सभी कक्षाएं सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी हैं। ...आगे पढ़ें..
-->
-->