श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में सरकार गठन पर गतिरोध के बीच भाजपा की सहयोगी पार्टी पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अगले दो-तीन दिनों में अपनी पार्टी की बैठक बुलाएंगी। बैठक में पार्टी की भावी रणनीति तैयार की जाएगी। पीडीपी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि बैठक में पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई बातचीत के बारे में अपने दल के बड़े नेताओं से चर्चा करेंगी।
मौसम खराब होने के चलते जम्मू में फंसे पीडीपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के श्रीनगर पहुंचने पर बैठक की तिथि निश्चित...आगे पढ़ें
-->