
लखनऊ। हैदराबाद से सांसद तथा आईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ आज लखनऊ में देशद्रोह का परिवाद दायर किया गया है। लखनऊ के चीफ ज्युडीशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में यह परिवाद दायर किया गया है।
आईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ लखनऊ में आज देशद्रोह का परिवाद दायर किया गया है। सीजेएम कोर्ट में ओवैसी के खिलाफ परिवाद दायर हुआ है। जिसमें उनके खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
गौरतलब है कि ओवैसी ने कहा था कि वह भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। ओवैसी ने कहा था कि चाहे मेरे गले पर चाकू लगा दो पर मैं भारत माता की जय नहीं बोलूंगा। उन्होंने कहा कि संघ नेताओं के कहने पर वो भारत माता की जय के नारे कभी नहीं लगाएंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान के विरोध में ओवैसी ने यह बात कही थी।
भागवत ने पिछले दिनों सुझाव दिया कि नई पीढ़ी को भारत माता की जय बोलना सीखाना होगा। ओवैसी ने परसों ..