विजय माल्या के मामले में सीबीआई की सुस्ती का एक नया मामला सामने आया

EMAIL
PRINT
COMMENTS
विजय माल्या के मामले में सीबीआई की सुस्ती का एक नया मामला सामने आया
विजय माल्या (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: विजय माल्या बैंकों से मिले लोन का एक बड़ा हिस्सा विदेश ले गए थे इस बात की जानकारी सीबीआई को जुलाई 2015 में ही मिल गई थी, फिर भी सीबीआई ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। एनडीटीवी को सीबीआई की जांच से जुड़े अहम दस्तावेज़ मिले हैं।

इन दस्तावेज़ों से यह पता चलता है सीबीआई के जांच अधिकारी ने 28 जुलाई 2015 को अपनी प्राथमिक जांच में कहा था कि विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस को बैंकों से जो लोन दिया गया उसका एक बड़ा हिस्सा विदेश ले जाया गया। अब विजय माल्या के विदेश जाने के बाद जब ये मामला तूल पकड़ा तब जाकर सीबीआई की नींद खुली है।

अब सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि किंगफिशर एयरलाइंस को बैंकों की तरफ से जो लोन दिया गया उसको क्या वह गलत माध्यम से विदेश ले गए। सीबीआई के जांच अधिकारी ने अपनी आरंभिक जांच में साफ लिखा था कि आईडीबीआई से जो 900 करोड़ रुपये का लोन किंगफिशर एयरलाइंस को मिला उसमें से 169.62 करोड़ रुपये कंपनी के एक्सिस बैंक खाते में डाले गए जहां से इसका एक बड़ा हिस्सा विदेश भेज दिया गया। इसलिए इस मामले की विदेश में जांच की जरूरत है। इसके लिए लेटर रोगेटरी भेजे जाने की जरूरत इस जांच रिपोर्ट में बताई गई थी।

इसके जरिए विदेशी कोर्ट से किसी कानूनी मामले की जांच में सहयोग मांगा जाता है, लेकिन सवाल है कि ..पूरी खबर पढ़ें...

-->

Post a Comment

Previous Post Next Post