जाटों ने सरकार को फिर दिया 72 घंटों का अल्टीमेटम

रोहतक। आरक्षण को लेकर जाटों ने एक बार फिर हरियाणा सरकार को अल्टीमेटम दिया है। जाटों ने सरकार को 72 घंटों का अल्टीमेटम देते हुए मांग पूरी करने की अपील की है।

इसी के साथ जाटों ने चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी न हुई तो फिर से सड़कें जाम की जाएंगी। हालांकि पिछली बार जब जाट सड़क पर उतरे थे तो काफी नुकसान हुआ था। लोगों की जिंदगी भर की कमाई को लूट लिया गया और एक बार फिर इस तरह की चेतावनी से आम नागरिक डरा हुआ है।

गौरतलब है आरक्षण की आड़ में लोगों की दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था। आंदोलन को शांत करने के लिए राज्‍य सरकार को आर्मी बुलानी पड़ी थी। इसी के साथ आज से हरिणाया में विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है, जिसको देखते हुए जाटों ने सरकार के सामने इस मांग पर विचार करने की बात कही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post