बाली पुलिस की हिरासत में है छोटा राजन
बाली के पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, राजन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह जिम्बाब्वे भागने की ताक में था। बाली के दंपसार में एनडीटीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पुलिस कमिश्नर रीनहार्ड नैंगोलन ने कहा, 'वह जिम्बाब्वे जाना चाहता था और उसने हमसे उसे छोड़ने को कहा था। उसने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया में रहता है और इससे पहले जिम्बाब्वे में रहा करता था और वहीं जाना चाहता है। वह भागने की फिराक में था।' ( पढ़ें - छोटा राजन की अचानक गिरफ्तारी से उठे कई सवाल)
भारत नहीं जाना चाहता राजन
पुलिस आयुक्त ने कहा, 'राजन को मीडिया से दूर एक स्थानीय पुलिस थाने में रखा गया है और वह कभी घबराया हुआ है। वह डरा हुआ लग रहा है। लगातार सिगरेट पिये जा रहा है। वह कह रहा है कि उसकी पत्नी और पिता मर चुके हैं और इसलिए वह भारत नहीं जाना चाहता।' हालांकि राजन की पत्नी सुजाता निकलजे अभी जिंदा है। (पढ़ें - छोटा शकील का दावा, हमारी वजह से गिरफ्तार हुआ राजन)
पूरी तरह स्वस्थ है राजन
अधिकारी ने साथ ही बताया कि वह चिकित्सीय रूप से भी फिट पाया गया है। उन्होंने कहा, हमने उसकी मेडिकल जांच की है और रिपोर्ट में सब कुछ ठीक पाया गया। उसे कोई चिकित्सीय समस्या नहीं और उसने हमे ऐसा कुछ बताया भी नहीं। उनके इस खुलासे से से यह संभावना खारिज होती है कि लिवर और किडनी में समस्या की वजह से यह गैंगस्टर भारत लौटना चाहता है।
आपको बता दें कि 55 वर्षीय यह गैंगस्टर भारत में कम से कम हत्याओं और हथियारों एवं ड्रग्स की तस्करी और जबरन उगाही के कई मामलों में वाछित था। ऑस्ट्रेलिया पुलिस की गुप्त सूचना पर बाली पुलिस ने रविवार को सिडनी की फ्लाइट से उतरते ही राजन की हिरासत में ले लिया था।