मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 लॉन्च, 'शैटरप्रूफ' डिस्प्ले व 21 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 लॉन्च, 'शैटरप्रूफ' डिस्प्ले व 21 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस


मंगलवार को आयोजित एक मीडिया इवेंट में मोटोरोला ने अपने दो नए स्मार्टफोन मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 और मोटोरोला ड्रॉयड मैक्स 2 से पर्दा उठा लिया।

मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 हाई-एंड स्पेसिफिकेशन वाला डिवाइस है। यह पिछले साल लॉन्च किए गए ड्रॉयड टर्बो का अपग्रेडेड वर्ज़न है। इसमें 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिसप्ले है। कंपनी का दावा है कि यह 'शैटरशिल्ड' डिस्प्ले है जो एल्यूमीनियम रिजिड कोर, एमोलेड स्क्रीन और दो लेयर वाले टचस्क्रीन पैनल से बना है। अगर हैंडसेट कंक्रीट के स्लैब पर भी गिर जाता है तो इसका स्क्रीन नहीं टूटेगा।

(देखें: मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 बनाम मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो)

Post a Comment

Previous Post Next Post